Bihar Government Jobs : बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर सामने आया है. सम्राट सरकार ने राज्य में 1 लाख 72 हजार 218 रिक्त पदों पर बंपर बहाली का फैसला किया है. इस मेगा भर्ती अभियान के तहत आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को तेजी से भरा जाएगा और इसके लिए संबंधित भर्ती आयोगों को अधियाचना भी भेज दी गई है. इसका पूरा ब्यौरा आगे पढ़िये.

पटना. बिहार सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की बड़ी उपलब्धियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह गंभीर है. वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के भीतर इन सभी 1,72,218 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार का ध्यान पारदर्शी और तय समय सीमा के भीतर परीक्षा आयोजित कराने पर है. बता दें कि BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना (Requisition) भेज दी है. वहीं, आंगनबाड़ी भर्ती के तहत समेकित बाल विकास सेवाओं (ICDS) को मजबूत करने के लिए 22,000 से अधिक (करीब 22,891) आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है. जबकि, बाकी बचे हुए पदों को स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व और अन्य प्रशासनिक विभागों के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा.
TRE-4 और आंगनबाड़ी में बड़े पैमाने पर भर्ती
इस बंपर बहाली में सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षा विभाग का है. शिक्षक नियुक्ति के चौथे चरण यानी BPSC TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती होगी.
