Darbhanga News : बिहार के दरभंगा व्यवहार न्यायालय में फर्जी आई-कार्ड के सहारे मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) बनकर प्रशिक्षण लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपर लोक अभियोजक (APP) अशोक कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

दरभंगा. बिहार के दरभंगा व्यवहार न्यायालय में फर्जी आई-कार्ड के सहारे मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) बनकर प्रशिक्षण लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपर लोक अभियोजक (APP) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में लहेरियासराय थाना कांड संख्या-450/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है.

सदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि व्यवहार न्यायालय में कुछ लोग फर्जी पहचान पत्र के आधार पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें एक अपर लोक अभियोजक प्रशिक्षण दे रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस टीम ने न्यायालय पहुंचकर जांच की.

One thought on “नकली आई-कार्ड से चल रही थी ट्रेनिंग, APP समेत 3 गिरफ्तार; दरभंगा कोर्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *