Mithilani

RRB NTPC CBT 2 Exam City Details 2026 जारी हो गई हैं. कैंडिडेट्स 17 सितंबर 2026 को होने वाली CBT-2 परीक्षा के लिए अपनी एग्जाम सिटी और परीक्षा तारीख क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

RRB NTPC CBT 2 Exam City Details 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) UG यानी इंटर लेवल पदों पर भर्ती के लिए CBT 2 परीक्षा की सिटी डिटेल्स जारी कर दी है. CBT-II परीक्षा की सिटी डिटेल्स 7 सितंबर 2026 को RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जारी की गई है. कैंडिडेट्स क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से जानकारी देख सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

RRB NTPC CBT 2 Exam City Details Out Date: कब जारी हुआ एग्जाम सिटी डिटेल्स?

RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली है. परीक्षा से पहले 7 सितंबर 2026 को एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी गई है. कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी डिटेल्स में परीक्षा केंद्र का शहर और परीक्षा की तारीख से संबंधित जानकारी देख सकते हैं. हालांकि परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा.

बता दें कि RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी, जो 4 दिसंबर 2025 तक जारी थी. एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 7 से 12 दिसंबर 2025 तक खुली थी. भर्ती के पहले चरण यानी CBT 1 की परीक्षा 7 मई से 20 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था.

How To Check RRB NTPC UG CBT-II Exam City Details: कैसे करें चेक?

  • CBT-II एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले अपने क्षेत्रीय Railway Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर “CEN (NTPC) Under Graduate Level Exam Date 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • अब कैंडिडेट्स को लॉगिन पेज पर भेज दिया जाएगा.
  • यहां मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके सबमिट करें.
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा की तारीख और एग्जाम सिटी की जानकारी दिखाई देगी.
  • कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.

RRB NTPC UG CBT-II Exam City Details Check Here

RRB NTPC CBT 2 Vacancy Details 2026: कितने पदों पर है वैकेंसी?

कैटेगरीकुल पद
Gen1,280
EWS280
OBC773
SC461
ST264
कुल3,058

RRB NTPC CBT 2 Zone Wise Vacancy Details Check Here

RRB NTPC CBT 2 Education Qualification: क्या होनी चाहिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

RRB NTPC UG भर्ती में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क जैसे पदों के लिए लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है. Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि SC, ST और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए केवल पास होना आवश्यक है. इस बारे में और डिटेल जानकारी आप भर्ती संबंधित जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

RRB NTPC CBT 2 Age Limit: क्या होनी चाहिए एज लिमिट?

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम एज 30 वर्ष निर्धारित की गई थी. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को रेलवे भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट का लाभ दिया जाएगा.

RRB NTPC CBT 2 Exam Fee: क्या है एग्जाम फीस?

कैटेगरीआवेदन शुल्कCBT-I के बाद रिफंड
Gen500 रुपए400 रुपए
OBC500 रुपए400 रुपए
EWS500 रुपए250 रुपए
SC250 रुपए250 रुपए
ST250 रुपए250 रुपए
EBC250 रुपए250 रुपए
सभी वर्ग की महिला कैंडिडेट्स250 रुपए250 रुपए

Note: CBT 1 में शामिल होने के बाद Gen और OBC कैंडिडेट्स को 400 रुपए तथा अन्य पात्र कैंडिडेट्स को 250 रुपए का शुल्क रिफंड बैंक खाते में किया जाना था.

RRB NTPC UG Selection Process: कैसे होता है सिलेक्शन?

RRB NTPC UG भर्ती में सबसे पहले CBT 1 परीक्षा होगी, जिसके बाद सफल कैंडिडेट्स CBT 2 में शामिल होंगे. पद के अनुसार कैंडिडेट्स को स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट देना पड़ सकता है. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सभी चरणों में पास कैंडिडेट्स का सिलेक्शन संबंधित पदों पर किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *