mithilani

सीएसबीसी की ओर से Bihar Police Constable Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

मिथिलानी डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल, बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर और कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से Bihar Police Constable Result 2026 का इंतजार कर रहे थे।

वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर CSBC Bihar Police Result चेक कर सकते हैं। सीएसबीसी की ओर से परिणामों की घोषणा  पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवार जल्द ही Bihar Police PET PST परीक्षा में शामिल होंगे।

इन स्टेप्स से चेक करें पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in विजिट करें।

वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद Bihar Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Bihar Police Constable Operator Result 2026 LINK

Bihar Police Constable GD Result 2026 LINK

चयनित उम्मीदवार PET-PST में होंगे शामिल

जो उम्मीदवार बिहार पुल्स कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में चयनित किए गए हैं। उन उम्मीदवारों को जल्द ही PET-PST परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीएसबीसी की ओर से पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा से संबंधित आधिकारिक तिथि का घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PET-PST परीक्षा से संबंधित आधिकारिक तिथि की जानकारी हासिल करने के लिए समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *