सहरसा जिला मुख्यालय से सिमरी बख्तियारपुर के हुसैन चौक तक 24 फीट चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। डीपीआर जमा होने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जर्जर पुल का भी जीर्णोद्धार होगा।

दिवारी (कहरा)। सहरसा जिला मुख्यालय के भारतीय नगर से सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हुसैन चौक (दुर्गा मंदिर) तक यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 24 फीट चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। वर्तमान में यह महत्वपूर्ण मार्ग केवल सिंगल लेन (एक लेन) का है, जिस कारण दिनभर राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी जाम और आवागमन में घोर कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *