समस्तीपुर में डायल-112 की टीम औसतन 9 मिनट 28 सेकंड में घटनास्थल पर पहुंचकर संकटमोचन बन रही है, जिससे जिले को राज्यभर में चौथा स्थान मिला है। इस साल 55,329 आपातकालीन मामलों में त्वरित सहायता प्रदान की गई।

समस्तीपुर । मुसीबत की घड़ी में हर सेकंड कीमती होता है। सड़क पर हादसा हो या अचानक कोई संकट, मदद के लिए उठाया गया फोन और मौके पर पहुंचती पुलिस के बीच का फासला जितना कम हो, व्यवस्था उतनी ही संवेदनशील मानी जाती है।

जिला में डायल-112 ने इसी फासले को लगातार छोटा किया है। इस साल पुलिस की टीम महज 9 मिनट 28 सेकंड के औसत रिस्पांस टाइम के साथ पहुंचकर संकटमोचन बन रही। जिले की टीम ने न सिर्फ अपनी रफ्तार का दम दिखाते हुए इस बदौलत राज्यभर में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

टीम ने यह साबित किया कि आपात स्थिति में मदद अब सिर्फ अपके फोन से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है।डायल-112 इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) सेवा जिले में अपनी शुरुआत के दिनों से ही प्रभावी साबित हो रही है। समय के साथ पुलिस टीम की जिम्मेदारी भी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *