mithilani.in

मुजफ्फरपुर में पंडित सहदेव झा स्मृति समारोह में मैथिली ठाकुर ने लोकगीत और भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने सनातन संगीत को बॉलीवुड का बेहतर विकल्प बताया और नई पीढ़ी को संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।

मुजफ्फरपुर। मंच पर जैसे ही प्रसिद्ध लोक एवं भजन गायिका व अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने लोकगीत ‘लोगवा देत काहे गारी…’ की तान छेड़ी, पूरा माहौल लोक संस्कृति के रंग में रंग गया। भजन और लोकगीत की स्वर लहरियों के बीच उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया।

सनातन संगीत बने बेहतर विकल्प

महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार विभूति पंडित सहदेव झा स्मृति समारोह में मैथिली ठाकुर ने कहा कि सनातन संगीत बॉलीवुड का बेहतर विकल्प बन सकता है। प्रत्येक परिवार में भजन और सनातन संगीत का वातावरण होना चाहिए। इससे मानसिक तनाव कम होता है, मन को सुकून मिलता है और परिवार में आनंद का माहौल बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *