बिहार को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल करने की दिशा में सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। करोड़ों रुपये के निवेश और विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए राज्य में रोजगार, कारोबार और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की योजना है। नए प्रोजेक्ट्स के धरातल पर उतरने के साथ बिहार की औद्योगिक तस्वीर बदलने और प्रदेश को पूर्वोत्तर भारत के लिए एक बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने की उम्मीद है।
