mithilanimithilani

दरभंगा में 1322 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा मिलने के बाद अब उन्हें पक्का आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मिलेंगी। सरकार का लक्ष्य इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है, जिसमें बिजली, राशन और पेयजल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

मिथिलानी डेस्क, दरभंगा। जिले में अब कोई परिवार भूमिहीन रहकर बेबसी में जीवन नहीं बिताएगा। सरकार की योजना सिर्फ जमीन का पर्चा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि भूमिहीन परिवारों को अपनी जमीन के साथ पक्का आवास और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।

जिले के तीनों अनुमंडलों के 1322 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा मिलने के बाद इस दिशा में बड़ी पहल हुई है। पर्चा हाथ में आते ही लाभार्थियों के चेहरे पर वर्षों के इंतजार के बाद अपने आशियाने की उम्मीद साफ नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *