mithilani

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में एक नाबालिग बेटी के अपहरण और जबरन शादी के आरोप में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं। पिता ने वरीय पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)। नाबालिग बेटी के अपहरण और जबरन विवाह के आरोप ने कुशेश्वरस्थान में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़िता के पिता ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस की कथित लापरवाही से आरोपितों को लाभ पहुंच रहा है और परिवार पर मामला खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है।

15 वर्षीया बेटी के अपहरण का आरोप

मामला कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 219/26 से जुड़ा है। पिता ने 15 वर्षीया बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आशीष यादव, माधव यादव, विजय यादव समेत अन्य पर नाबालिग का अपहरण कर जबरन विवाह कराने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *