Mithilani

September School Holiday List 2026: सितंबर में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. ऐसे में स्कूल और बैंक कब-कब बंद रहेंगे, यह जानना जरूरी है. यहां देखें बिहार और झारखंड में सितंबर 2026 की स्कूल, की छुट्टियों की पूरी लिस्ट. इसके अलावा बैंक में कब छुट्टि रहेगी इसकी भी जानकारी.

September School Holiday List 2026: सितंबर का महीना त्योहारों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है. इस महीने जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा और करमा पूजा जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे. ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके पेरेंट्स के लिए यह जानना जरूरी है कि सितंबर महीने में किन-किन तारीखों पर स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीख अलग हो सकती है.

Festivals in September 2026: सितंबर महीने में कौन-कौन से त्योहार हैं?

इस महीने सबसे पहले 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है. इसके बाद 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा, जो शिक्षा क्षेत्र के लिहाजे से काफी खास है. हालांकि शिक्षक दिवस पर आमतौर पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इसके बाद 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा. इसी दिन हिंदी दिवस भी है.

वहीं 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होगी. 22 सितंबर को करमा पूजा और 23 सितंबर को करमा पूजा से जुड़ा पर्व मनाया जाएगा. महीने के अंत में 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी होगी.

September School Holiday in Jharkhand 2026: झारखंड में इस महीने कब होगी छुट्टियां?

झारखंड में सितंबर महीने में त्योहारों की वजह से कई छुट्टियां रहेंगी. झारखंड सरकार की ओर से 2026 की छुट्टियों की जारी रिपोर्ट के अनुसार इस महीने 4 सितंबर को जन्माष्टमी, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, 22 सितंबर को करमा पूजा और 23 सितंबर को करमा पूजा से संबंधित अवकाश है. करमा पूजा झारखंड का प्रमुख स्थानीय और सांस्कृतिक पर्व है.

September Holiday in Jharkhand 2026 Official Notification Here

September School Holiday in Bihar 2026: बिहार में कब हाेगी स्कूल की छुट्टियां?

बिहार के सरकारी स्कूलों के 2026 अवकाश कैलेंडर के अनुसार सितंबर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी, 14 सितंबर को हरितालिका तीज और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर छुट्टी रहेगी. इसके अलावा रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां अलग से रहेंगी. हालांकि प्राइवेट स्कूल अपने अनुसार छुट्टी कर सकते हैं.

September Holiday in Bihar 2026 Official Notification Here

September Bank Holiday 2026: इस महीन बैंक कब होंगे बंद?

सितंबर 2026 में बिहार में बैंक शाखाएं टोटल 7 दिन बंद रहेंगी. इसमें 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 6 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश, 12 सितंबर को दूसरा शनिवार, 13 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश, 20 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

वहीं झारखंड में 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 22 सितंबर को करमा पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 12 सितंबर को दूसरे और 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर छुट्टि रहेगी. इसके अलावा सभी रविवार को बैंक की नियमित छुट्टी रहेगी.

September Holiday Calender 2026: एक नजर में

तारीखत्योहार/विशेष दिन
4 सितंबरश्रीकृष्ण जन्माष्टमी
5 सितंबरशिक्षक दिवस
14 सितंबरहरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी
17 सितंबरविश्वकर्मा पूजा
22 सितंबरकरमा पूजा
23 सितंबरकरमा पूजा
25 सितंबरअनंत चतुर्दशी

Note: स्कूल की छुट्टियां राज्य, जिला और स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए छात्र छुट्टी से पहले अपने स्कूल की ओर से जारी नोटिस जरूर देख लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *