Mithilani

IGNOU Placement Drive 2026: IGNOU के स्टूडेंट्स और Alumni के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है. 17 और 18 सितंबर को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव होने जा रहा है. इसमें अलग-अलग कंपनियों में कई पदों पर भर्ती होगी. कुछ कंपनियों में 8 लाख सालाना तक का पैकेज दिया जा रहा है.

IGNOU Placement Drive 2026: नौकरी की तलाश कर रहे IGNOU के स्टूडेंट्स और यहां से पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है. IGNOU का Campus Placement Cell 17 और 18 सितंबर को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है. इसमें अलग-अलग कंपनियां कई तरह के पदों के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन करेंगी.

खास बात यह है कि इस ड्राइव में सिर्फ कम सैलरी वाली नौकरियां ही नहीं हैं. कुछ अवसरों में 5 लाख से 8 लाख सालाना तक का पैकेज भी दिया जा रहा है. वहीं कुछ अन्य पदों पर 35 हजार महीने तक की सैलरी का मौका है.

8 लाख तक पैकेज, कई कंपनियों में मौके

प्लेसमेंट ड्राइव में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव के हिसाब से अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं.

कुछ प्रमुख अवसरों की जानकारी इस तरह है.

  • 5-8 लाख सालाना पैकेज: ड्राइव के एक अवसर में प्रदर्शन के आधार पर 5 लाख से 8 लाख सालाना तक का फिक्स्ड पैकेज दिया गया है.
Image
  • Cogent E Services: कुछ पदों पर 35 हजार महीने तक सैलरी और इंसेंटिव का मौका है.
  • iEnergizer: यहां करीब 30 हजार सीटीसी प्रति माह तक का अवसर दिया गया है.
  • Samsung: फ्रेशर्स के लिए भी मौका है. यहां करीब 22 हजार इन-हैंड सैलरी बताई गई है.
  • Axis Bank: बैंकिंग सेक्टर में बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती का मौका है.
  • Tata Play Fiber: फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग अवसर हैं.
Image

फ्रेशर्स के लिए भी हैं मौके

इस प्लेसमेंट ड्राइव की खास बात यह है कि फ्रेशर्स भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं. हालांकि हर पद की योग्यता और अनुभव की शर्त अलग है. इसलिए उम्मीदवार को इंटरव्यू में जाने से पहले संबंधित कंपनी के पद की एलिजिबिलिटी जरूर देखनी चाहिए. कुछ पदों पर अनुभव मांगा गया है, जबकि कुछ में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं.

Image

कब और कहां होगा ड्राइव?

IGNOU का यह प्लेसमेंट ड्राइव 17 और 18 सितंबर 2026 को होगा.

  • समय: सुबह 10 बजे से
  • वेन्यू: बीआर आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, IGNOU मुख्यालय, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली
  • किसके लिए: IGNOU Learners और Alumni

कंपनी वाइज डिटेल्ड सैलरी: किस पोस्ट पर कितना इन-हैंड और पैकेज?

कंपनी का नामपद (Designation)फिक्स्ड सैलरी / CTCइन-हैंड वेतन व इंसेंटिव
मेरिटशॉट (Meritshot)एकेडमिक काउंसलर इंटर्न5 LPA से 8 LPA (PPO पर)25,000 महीना फिक्स्ड इन-हैंड (इंटर्नशिप)
एक्सिस बैंक (200+ पद)ऑफिसर सेल्स (OS1)2.30 लाख सालाना CTC5,000 से 60,000 तक परफॉर्मेंस इंसेंटिव
बजाज लाइफ इंश्योरेंसरिलेशनशिप मैनेजर (PG) / SFSM3.50 LPA (PG) / 3.00 LPA (UG)60,000 प्रति माह तक अतिरिक्त इंसेंटिव
बजाज कैपिटलटेलीसेल्स / ब्रांच सेल्स25,000 ग्रॉस सैलरी (ट्रेनिंग बाद)ट्रेनिंग में 12,000 महीना + इंसेंटिव
एयर इंडिया प्रोसेस (Energizer)कस्टमर सपोर्ट वॉइस30,000 CTC प्रति माह25,800 इन-हैंड प्रति माह
एक्सिस हेल्थ इंश्योरेंसकॉलिंग सेल्स35,000 तक प्रति माह35K + अतिरिक्त इंसेंटिव
रेजरपे प्रोसेस (Cogent)प्री-सेल्स एग्जीक्यूटिव2.2 LPA (Fresher) / 2.4 LPA (Exp)17,700 (Fresher) / 20,000 (Exp) इन-हैंड
वाईएस हॉस्पिटैलिटीबैकएंड / सेल्स व ऑपरेशंस18,000 से 25,000 महीनाट्रेनिंग में 12K – 18K, बाद में 18K – 25K
टाटा प्ले / एथर / सैमसंगकस्टमर सपोर्ट / वॉइस प्रोसेस22,000 से 26,000 CTC प्रति माहरोटेशनल व डे शिफ्ट के अनुसार पैकेज

सैलरी के अलावा क्या-क्या एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे?

इस मेगा रोजगार मेले में सिर्फ बेसिक पे नहीं, बल्कि कई कंपनियों में खास सुविधाएं भी दी जा रही हैं:

  • एक्सिस बैंक: बेसिक वेतन के अलावा कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए व्यापक मेडिकल बेनिफिट्स (स्वास्थ्य बीमा) उपलब्ध कराएगा.
  • बर्ड फ्लाइट सर्विसेज (Airport): दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेशंस के लिए 1 लाख का सालाना एम्प्लॉई हेल्थ इंश्योरेंस और हर 6 महीने पर प्रमोशन का मौका दिया जा रहा है.
  • एजुकेशन काउंसलर रोल्स: ब्लैकबोर्ड ई-लर्निंग में सेल्स परफॉर्मेंस के आधार पर मंथली पे 45,000 तक पहुंच सकता है.
  • नाइट शिफ्ट अलाउंस: कई बीपीओ और चैट प्रोसेस में डे शिफ्ट के मुकाबले नाइट शिफ्ट अलाउंस अलग से जोड़ा जाएगा.
Image

उम्मीदवारों को अपडेटेड रिज्यूमे, IGNOU आईडी और जरूरी शैक्षणिक व पहचान संबंधी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने चाहिए. ड्राइव में शामिल होने से पहले संबंधित पद की पूरी एलिजिबिलिटी और चयन प्रक्रिया जरूर देख लें.

IGNOU ने अपनी वेबसाइट ignou.ac.in पर इस प्लेसमेंट ड्राइव की तारीख, समय और वेन्यू की ऑफिशियल जानकारी जारी की है. इस प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में और डिटेल में जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ले सकते हैं.

IGNOU Mega Campus Placement Drive 2026 Detailed Information

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *