Mithilani

Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड एडमिशन 2026-28 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने डीएलएड एडमिशन के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वे अब अपनी मेरिट लिस्ट और अलॉटेड कॉलेज की डिटेल चेक कर सकते हैं.

Bihar DElEd 3rd Merit List 2026: बिहार के सरकारी और प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में डीएलएड (DElEd) में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरुरी अपडेट सामने आया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट (3rd Merit List) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी कर दी है.

जो छात्र पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाए थे या स्लाइड-अप का ऑप्शन चुना था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज अलॉट हुआ है. बोर्ड ने मेरिट लिस्ट के साथ-साथ तीसरे राउंड की कट-ऑफ और सरकारी संस्थानों में बची हुई खाली सीटों (Vacant Seats) की लिस्ट भी जारी की है.

कट-ऑफ और खाली सीटों की लिस्ट भी पोर्टल पर लाइव

तीसरे राउंड की चयन सूची एंट्रेंस टेस्ट में मिले स्कोर, कैटेगरी और छात्रों की कॉलेज चॉइस के आधार पर तैयार की गई है. छात्र पोर्टल पर तीसरे राउंड की कॉलेज-वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं. जिन छात्रों को पहली बार कॉलेज अलॉट हुआ है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर संबंधित संस्थान में जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई कराने होंगे.

अगर किसी छात्र को तीसरी लिस्ट में मनपसंद कॉलेज मिल गया है, तो वे तुरंत अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके जरूरी सिक्योरिटी फीस जमा कर एडमिशन कन्फर्म करा लें. स्टूडेंट्स डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर Bihar DElEd कॉलेजों की कट-ऑफ लिस्ट और खाली सीटों की लिस्ट देख सकते हैं.

Bihar DElEd VACANT SEATS FOR ROUND-3

Bihar DElEd CUT OFF LIST 2026 (ROUND-3)

तीसरी मेरिट लिस्ट और अलॉटमेंट लेटर कैसे करें डाउनलोड?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले बिहार डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com/login पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए लॉगिन सेक्शन में अपना मोबाइल नंबर / एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • पोर्टल पर लॉगिन होते ही स्क्रीन पर 3rd Allotment Letter का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • उस पर क्लिक करते ही आपको अलॉटेड कॉलेज का नाम और रिपोर्टिंग से जुड़े निर्देश स्क्रीन पर आ जाएंगे.
  • अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर लें और एडमिशन के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
Image

एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय छात्रों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे.

  • 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट.
  • डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड.
  • ऑनलाइन सीएएफ (CAF) की कॉपी और 3rd राउंड का अलॉटमेंट लेटर.
  • जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और 4 से 5 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *