सीबीएसई की ओर से CTET Exam Date 2026 कभी भी जारी की जा सकती है। बता दें, पहले यह परीक्षा 06 सितंबर को आयोजित कराई जानी थी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 06 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई जानी थी। लेकिन सीबीएसई की ओर से CTET परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नई परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सीटीईटी पेपर-1 और पेपर-2 परीक्षा के लिए नई एग्जाम डेट कभी भी जारी की जा सकती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा तिथि से संबंधित अपडेट के लिए समय-समय पर सीबीएसई की वेबसाइट विजिट करते रहें।
कब जारी होगा CTET एडमिट कार्ड
सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा तिथि जारी होने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की घोषणा भी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर LATEST NEWS सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
सीटीईटी की परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर का स्वरूप अलग-अलग तय किया गया है। पेपर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-I और भाषा-II विषय से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर-2 में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान, भाषा-I और भाषा-II से 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
