Bihar STET Syllabus and Exam Pattern 2026: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी या नहीं, 150 अंकों के पेपर में किस विषय से कितने सवाल आएंगे और पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं – जानिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी.
Bihar STET 2026 Exam Guide: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आवेदन फॉर्म भरने के साथ ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तैयारी भी तेज कर दी है.
बिहार में माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) शिक्षक भर्ती (TRE) की पात्रता हासिल करने के लिए STET परीक्षा पास करना अनिवार्य है. परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए इसके 150 अंकों के स्ट्रक्चर, सब्जेक्ट वाइज वेटेज और कैटेगरी-वाइज पासिंग मार्क्स को समझना बेहद जरूरी है.
Bihar STET 2026 Exam Pattern: कैसा होगा एग्जाम का स्ट्रक्चर?
बिहार बोर्ड के अनुसार, STET परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT Mode) में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) होगी.
- कुल सवाल: 150 (ऑब्जेक्टिव यानी बहुविकल्पीय)
- कुल नंबर: 150 मार्क्स (हर सही जवाब पर 1 नंबर)
- नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. गलत उत्तर देने पर कोई नंबर नहीं कटेगा.
Bihar STET 2026: पेपर के 2 हिस्से होंगे
पहला हिस्सा (मेन सब्जेक्ट): 100 नंबर (जिस विषय के लिए आपने फॉर्म भरा है)
दूसरा हिस्सा (टीचिंग और जनरल एबिलिटी): 50 नंबर
Paper 1 और Paper 2: 150 नंबरों का पूरा ब्रेकडाउन
माध्यमिक (पेपर 1) और उच्च माध्यमिक (पेपर 2) दोनों पेपरों में नंबरों का पैटर्न बिल्कुल एक जैसा रहेगा:
| सेक्शन | सब्जेक्ट, टॉपिक | कुल सवाल | टोटल मार्क्स |
| सेक्शन 1 | आपका चुना हुआ मुख्य विषय (Main Subject) | 100 | 100 |
| सेक्शन 2 | (A) पढ़ाने का तरीका (Art of Teaching): 30 सवाल (B) जनरल एबिलिटी (GK, रीजनिंग, मैथ्स, EVS): 20 सवाल | 50 | 50 |
| कुल योग | 150 | 150 |
सेक्शन 2 का सिलेबस: 50 नंबर में क्या पूछा जाएगा?
- पढ़ाने का तरीका (Art of Teaching – 30 नंबर):
- पढ़ाने और सीखने के बेसिक नियम (Teaching and Learning Process)
- लेसन प्लान और पढ़ाने के तरीके (Lesson Plan and Methods)
- क्लासरूम मैनेजमेंट और अनुशासन (Classroom Management)
- बच्चों के टेस्ट, असेसमेंट और मार्किंग के तरीके (Evaluation and Assessment)
- सभी बच्चों को साथ लेकर पढ़ाना और चार्ट-मॉडल (TLM) का सही इस्तेमाल (TLM, Chart-model)
- जनरल एबिलिटी (General Ability – 20 नंबर)
- सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स (General Knowledge and Current Affairs)
- पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)
- बेसिक मैथ्स (Basic Maths)
- रीजनिंग (Reasoning / सोचने-समझने वाले सवाल)
कैटेगरी-वाइज पासिंग मार्क्स: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
STET 202
| कैटेगरी | मार्क्स |
| सामान्य वर्ग (General) | 50% (75 अंक) |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 45.5% (68.25 अंक) |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 42.5% (63.75 अंक) |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC-ST) | 40% (60 अंक) |
| दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD) | 40% (60 अंक) |
| सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी | 40% (60 अंक) |
नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की प्रक्रिया
चूंकि परीक्षा कई शिफ्टों और अलग-अलग दिनों में कंप्यूटर पर आयोजित की जाएगी, इसलिए बिहार बोर्ड रिजल्ट में पारदर्शिता के लिए नॉर्मलाइजेशन सिस्टम लागू करेगा. यदि किसी शिफ्ट का पेपर कठिन और किसी का आसान आता है, तो नंबरों को बैलेंस करके ही रिजल्ट जारी किया जाएगा.
