रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 9 अगस्त को सकरी-हरनगर रेलखंड पर मेंटेनेंस कार्य के कारण 8 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान दरभंगा-हरनगर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा
समस्तीपुर मंडल के सकरी जंक्शन–हरनगर रेलखंड पर आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए 9 अगस्त को 8 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस ब्लॉक के चलते दो पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें.
Sakri Harnagar Rail Section: समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत सकरी जंक्शन–हरनगर रेलखंड पर आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए 9 अगस्त को आठ घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान करीब 1400 रेलवे स्लीपरों की अनलोडिंग का कार्य किया जाएगा. ब्लॉक के कारण इस रेलखंड पर दो पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.
सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा ब्लॉक
रेलवे के अनुसार, 9 अगस्त (रविवार) को सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा. इस दौरान कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए वन ट्रेन ओनली सिस्टम लागू किया जाएगा.
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:
- गाड़ी संख्या 75291 दरभंगा–हरनगर पैसेंजर
- गाड़ी संख्या 75294 हरनगर–दरभंगा पैसेंजर
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही स्टेशन के लिए रवाना हों.
