Mithilani

11 सितंबर 2026 को देश भर में बैंक कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे, जिससे बैंक शाखाओं में कई जरूरी काम प्रभावित होंगे. यह हड़ताल मुख्य रूप से पांच दिन कार्य दिवस की मांग और पेंशन जैसे मुद्दों पर केंद्रित है.

11 सितंबर 2026 को देशभर में बैंक कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे. इससे बैंक की शाखाओं में होने वाले कई जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं. यह हड़ताल United Forum of Bank Unions (UFBU) ने बुलाई है. 4 सितंबर को बैंक यूनियनों और Indian Banks’ Association (IBA) के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन उनकी मांगो पर कोई सहमति नहीं बनी. इसके बाद 11 सितंबर की हड़ताल का फैसला जारी है.

किन राज्यों में पड़ेगा असर?

यह सिर्फ किसी एक राज्य की हड़ताल नहीं है. इसका असर देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाओं के कामकाज पर पड़ सकता है. जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत पूरे देश में बैंक कर्मचारी संगठनों की भागीदारी के कारण शाखाओं का काम प्रभावित हो सकता है.

UFBU की ओर से बुलाई गई 11 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल का असर खास तौर पर सरकारी यानी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं पर पड़ने की संभावना है. SBI, PNB, Bank of Baroda, Bank of India, Canara Bank, Union Bank of India, Indian Bank और Central Bank of India जैसे बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है. वहीं, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank जैसे बड़े निजी बैंकों की शाखाओं पर असर की संभावना कम है. हालांकि, किसी बैंक की शाखा में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा या नहीं, यह कर्मचारियों की हड़ताल में भागीदारी पर निर्भर करेगा.

ग्राहकों के कौन से काम रुक सकते हैं?

11 सितंबर को बैंक की शाखाओं में कई सामान्य काम प्रभावित हो सकते हैं. जैसे:

  • बैंक में कैश जमा करना या निकालना.
  • चेक जमा करना या उससे जुड़े काम.
  • डिमांड ड्राफ्ट बनवाना.
  • पासबुक अपडेट कराना.
  • बैंक काउंटर से होने वाले दूसरे काम.

इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम बैंक की शाखा में जाकर ही होता है, तो उसे 11 सितंबर से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा. क्योंकि 12 सितबंर को महीने का दूसरा शनिवार है और 13 सितंबर को रविवार है, इसलिए इन दो दिन भी बैंक बंद रहेंगे.

बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल?

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग है कि बैंक सप्ताह में सिर्फ पांच दिन, यानी सोमवार से शुक्रवार तक काम करें और शनिवार-रविवार छुट्टी रहे. इसके अलावा पेंशन, Performance Linked Incentive (PLI) और कर्मचारियों से जुड़े कुछ अन्य मुद्दे भी उनकी मांगों में शामिल हैं. इन मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद बैंक यूनियनों ने हड़ताल का फैसला लिया है.

आगे भी हड़ताल की चेतावनी

अगर मांगों पर समाधान नहीं निकलता है, तो UFBU ने 28-30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *