टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने मंगलवार को बड़े ग्रुप चैट्स में कोऑर्डिनेशन को आसान बनाने के लिए कई नए फीचर्स का एलान किया है। इन नए बदलावों में एन्हांल्स पोल्स शामिल है, जो यूजर्स को वोटिंग की डेडलाइन सेट करने और एनॉनिमस रिस्पॉन्स भेजने की सुविधा देते हैं। यूजर्स एक नए टैगिंग फीचर का इस्तेमाल करके ग्रुप चैट के सभी लोगों को किसी अर्जेंट या जरूरी मैसेज के बारे में एक साथ अलर्ट भी कर सकेंगे। वहीं, किसी मौजूदा ग्रुप के लोगों को चुनकर नया वॉट्सऐप ग्रुप चैट भी तेजी से बनाया जा सकेगा।
