
आरआरबी में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए RRB JE Recruitment 2026 आज यानी 14 अगस्त से शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिये RRB Junior Engineer के कुल 3993 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में अगर आपके पास भी पद से संबंधित पात्रता है, तो आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 13 सितंबर है।
भर्ती से संबंधित जरूरी तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट: 14 अगस्त, 2026
रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट: 13 सितंबर, 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट: 15 सितंबर, 2026
फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 16 से 25 सितंबर, 2026
कितनी मिलेगी सैलरी
जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी।
