IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी 1 सितंबर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने जा रहा है. यह ट्रेन रक्सौल से चलेगी और सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र समेत कई स्टेशनों से यात्रियों को लेकर 8 रात और 9 दिन की यात्रा कराएगी. श्रद्धालुओं को उज्जैन, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर के ज्योतिर्लिंग, शिरडी साईं बाबा मंदिर और एलोरा गुफाओं के दर्शन कराए जाएंगे. पैकेज में यात्रा, ठहरने, भोजन, स्थानीय परिवहन, सुरक्षा और मेडिकल सुविधा शामिल है.

दरभंगा: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खास पहल लेकर आया है. एक सितंबर से ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ का संचालन शुरू होगा. इस ट्रेन के जरिए श्रद्धालु देश के कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे. यात्रा 8 रात और 9 दिन की होगी. इस दौरान यात्रियों को ज्योतिर्लिंग, शिरडी साईं बाबा मंदिर और विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा.

रक्सौल से 1 सितंबर को शुभारंभ
आईआरसीटीसी के अनुसार, भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का शुभारंभ 1 सितंबर को रक्सौल से होगा. यह ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी समेत कई प्रमुख स्टेशनों से यात्रियों को लेकर रवाना होगी. इससे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी.

सुविधाजनक धार्मिक यात्रा
इस विशेष धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन के महाकाल क्षेत्र, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर स्थित ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे. इसके अलावा शिरडी साईं बाबा मंदिर और विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं का भी भ्रमण कराया जाएगा. आईआरसीटीसी का उद्देश्य कम खर्च में सुरक्षित और सुविधाजनक धार्मिक यात्रा उपलब्ध कराना है.

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *