भारतीय महिला टीम के साउथ अफ्रीका दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है. अब टीम इंडिया इस दौरे पर एक टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी, जो फरवरी 2027 में होने वाली पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिए शानदार मौका साबित होगा.

India Women Cricket Team Schedule updated: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इसमें तीन टी20 मैच जोड़ दिए हैं. अब इस दौरे पर भारतीय टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. इस बदलाव से दोनों टीमों को फरवरी 2027 में होने वाली पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारी मजबूत करने का शानदार मौका मिलेगा.

टी20 सीरीज पर CSA का फोकस

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 सीरीज को शामिल करने का फैसला आगामी महिला चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए किया है. श्रीलंका में होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले प्रोटियाज टीम अपनी रणनीति, प्लेइंग कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की फॉर्म को परखना चाहती है. CSA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि

भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में खेलने से साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को अहम अनुभव मिलेगा. उन्होंने कहा कि घरेलू परिस्थितियों में भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले टीम की तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *