स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गौतम गंभीर जब टीम इंडिया के कोच बने थे तो ये बात तय मानी जा रही थी कि वह अपने कुछ पसंदीदा क्रिकेटरों को टीम में लेकर आएंगे। ऐसा हुआ भी है। गंभीर को जिस खिलाड़ी में प्रतिभा लगी वो उसे टीम में लेकर आए, लेकिन गंभीर के टीम इंडिया की कमान संभालने के बाद जिस गेंदबाज की वापसी तय लग रही थी आज वह नदारद है।

इस गेंदबाज के लिए गंभीर ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पदअधिकारियों से लड़ाई भी की थी। बाद में वह इसे दिल्ली टीम में लेकर आए और इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू भी किया। हालांकि, फिर टीम से बाहर हो गया और वापसी नहीं कर सका। गंभीर जब कोच बने तो लगा कि वह इस खिलाड़ी को टीम में लेकर आएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं सका। इस गेंदबाज का नाम है नवदीप सैनी।

नेट्स पर दिखाया था दम

भारत के लिए दो टेस्ट, आठ वनडे और 11 टी20 खेलने वाले सैनी की कहानी दिलचस्प है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2013 में दिल्ली के रोशनआरा क्लब में सफेद कपड़े पहने हुए पहुंच गए। दिल्ली की रणजी टीम वहां अभ्यास कर रही थी और उसे नेट गेंदबाज की जरूरत थी। इस टीम में गौतम गंभीर भी थे। नवदीप ने गेंद उठाई और गेंदबाजी करने लगे। इस दौरान उन्होंने गंभीर को कई बार बीट किया। बस यहीं से नवदीप गंभीर की नजरों में आ गए।

 की जिन्होंने दाएं हाथ के इस गेंदबाज की प्रतिभा के बारे में बताया। तब सैनी मुख्यतः टेनिस गेंद से गेंदबाजी करते थे। नेट सेशन के बाद गंभीर ने नवदीप को स्पाइक्स शूज दिए और रोज दिल्ली टीम के नेट में आने को कहा।

सेलेक्टर्स बने राह में रोड़ा

यहां से नवदीप ने दिल्ली क्रिकेट में कदम रख दिए। गंभीर ने नवदीप को टीम में लाने के लिए काफी कोशिश की। उन्होंने डीडीसीए सेलेक्टर्स से भी उनके लिए लड़ाई लड़ी। इसमें उस समय के डीडीसीए उपाध्यक्ष चेतन चौहन भी शामिल थे। नवदीप का विरोध ये कहते हुए किया जा रहा था कि वह बाहरी हैं। गंभीर अपनी जिद पर अड़े रहे और नवदीप को 2013 सेशन की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह मिली। यहां से उनका सफर आसान हो गया और तीन अगस्त 2019 को नवदीप ने लॉडेरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 के रूप में भारत के लिए अपना पहला मैच खेला।

कहां हैं नवदीप सैनी?

नवदीप ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वनडे के रूप में 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला। यहां से फिर वह टीम में वापस नहीं आए। पिछले आईपीएल में वह चोटिल हर्षित राणा की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल किए गए।

इस समय नवदीप दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में खेल रहे हैं। इस लीग में वह आउटर दिल्ली वॉरियर्स से खेल रहे हैं। इस टीम का सामना गुरुवार को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से था। नवदीप की टीम बारिश के कारण 10 ओवर प्रति पारी हुए मैच में 39 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में सैनी ने दो ओवरों में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। खास बात ये रही कि नवदीप शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *