Mithilani

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती में 7,565 पदों पर नियुक्ति होगी. कैंडिडेट्स PE&MT परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (Male & Female) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए PE&MT Admit Card 2026 जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल की है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट sscnr.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

SSC Delhi Police Constable Admit Card Out Date: कब जारी हुआ एडमिट कार्ड?

इस भर्ती के लिए Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) की शुरुआत 18 सितंबर 2026 से होगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 10 सितंबर 2026 को जारी किया गया है. बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी और कैंडिडेट्स को 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था. कैंडिडेट्स के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 5 से 10 दिसंबर 2025 तक हुई थी, जबकि लिखित परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच किया गया था. लिखित परीक्षा का रिजल्ट 19 जून 2026 को घोषित किया गया था.

SSC Delhi Police Constable Total Vacancy 2026: कितनी है कुल वैकेंसी?

कैटेगरीपदों की संख्या
General3,174
EWS756
OBC1,608
SC1,386
ST641
कुल7,565

SSC Delhi Police Constable Admit Card कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले कैंडिटे्स को ऑफिशियल वेबसाइट sscnr.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद आप अपना राॅल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरी मांगी गई डिटेल्स भरकर लाॅगइन कर सकते हैं.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
  • कैंडिडेट्स भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें.

SSC Delhi Police Constable Eligibility 2026: जानिए एलिजिबिलिटी के बारे में

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पद के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 यानी इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है. इसके अलावा भर्ती के अगले चरण में मेल कैंडिडेट्स के लिए निर्धारित शारीरिक मापदंड के अनुसार न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए. उन्हें 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी. इसके अलावा लॉन्ग जंप में 14 फीट और हाई जंप में 3 फीट 9 इंच का मापदंड निर्धारित है. वहीं महिला कैंडिडेट्स की बात करें, तो न्यूनतम ऊंचाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. उन्हें 1600 मीटर दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी. लॉन्ग जंप का मापदंड 10 फीट और हाई जंप का मापदंड 3 फीट निर्धारित है.

SSC Delhi Police Constable Fee 2026: कितनी थी एग्जाम फीस?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स से 100 रुपए फीस लिया गया था. वहीं SC, ST और सभी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं थी. कैंडिडेट्स फीस ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते थे.

SSC Delhi Police Constable Age Limit 2026: कितनी हाेनी चाहिए थी एज लिमिट?

कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई थी. वहीं रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को SSC के दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *