UP Assistant Professor Recruitment 2026 का फॉर्म 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गया है. इस भर्ती के तहत 1936 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरा जाएगा. कैंडिडेट्स 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यहां आवेदन की तारीख, फीस, और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें.
UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश के को-एजुकेशन और महिला कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह जानकारी UPESSC की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करके दी गई है. आइए इस वैकेंसी के बारे में और डिटेल में जानते हैं.
UP Assistant Professor Form 2026: कब से कर सकते हैं अप्लाई?
UPESSC Assistant Professor भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स 7 अक्टूबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस जमा कर सकते हैं. फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 11 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी. कमीशन के शेड्यूल के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इस बारे में और अधिक जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
UP Assistant Professor Recruitment 2026 Official Notification Check Here
How to Apply: जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
- सबसे पहले कैंडिडेट्स काे UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा.
- नए कैंडिडेट्स Create your OTR ID पर क्लिक करके अपनी ID बना लें.
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जहां आपको Assistant Professor Examination (Adv No- 04/2026) पर क्लिक करना है.
- इसके बाद OTR ID, मोबाइल नंबर और ई-मेल डालकर लाॅगइन करें.
- नाम, सिग्नेचर, फोटो और आईडी प्रूफ जैसी जानकारी दर्ज करके आप आगे की प्रोसेस कर सकते हैं.
- फॉर्म कंप्लीट होने के बाद इसका प्रिंट आउट जरूर रख लें.
UP Assistant Professor Vacancy 2026: कितने पदों पर है वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1,936 पदों पर वैकेंसी है. इनमें को-एजुकेशन कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,564 पद और महिला कॉलेजों के लिए 372 पद शामिल हैं. पदों की सब्जेक्ट और कॉलेज वाइज डिटेल जानकारी UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में दी गई है.
UP Assistant Professor Application Fee: कितनी होगी फीस?
| केटेगरी | एग्जाम फीस |
| General, OBC या EWS | 2,000 रुपए |
| SC और ST | 1,500 रुपए |
| PH (दिव्यांग) | 1,000 रुपए |
UP Assistant Professor Eligibility 2026: क्या होनी चाहिए कैंडिडेट्स की एलिजिबिलिटी?
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास NET, SET, SLET या PhD की एलिजिबिलिटी होनी चाहिए. हालांकि अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लिए एलिजिबिलिटी की शर्तों में अंतर हो सकता है, इसलिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन चेक कर लें.
UP Assistant Professor Age Limit: अप्लाई के लिए कैंडिडेट्स कि उम्र कितनी होनी चाहिए?
UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए कैंडिटेट्स की अधिकतम एज 62 वर्ष निर्धारित की गई है. एज से संबंधित अन्य शर्तों और लागू नियमों की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है.
