Mithilani

रांची नगर निगम मुख्यमंत्री के निर्देश पर 53 वार्डों में फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे शुरू कर रहा है. इस सर्वे के बाद दुकानदारों को व्यवस्थित बसाने और वेंडर मार्केट बनाने की योजना है. यह पहल शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या को कम करने में मदद करेगी.

Ranchi Footpath Vendors : रांची के फुटपाथ पर दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वालों का नगर निगम अब पूरा ब्योरा जुटायेगा. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद निगम ने सभी 53 वार्डों में फुटपाथ दुकानदारों के सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है. सर्वे में दुकानदारों की संख्या के साथ उनके मौजूदा स्थल और व्यवसाय की जानकारी भी जुटायी जायेगी. इसके बाद उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर उन्हें व्यवस्थित तरीके से बसाने की योजना बनेगी. निगम के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि शहर में वास्तविक फुटपाथ दुकानदार कितने हैं. वार्डवार सर्वे से इसका आंकड़ा सामने आयेगा. साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि किन इलाकों में दुकानदारों की संख्या अधिक है और कहां वेंडिंग के लिए जगह की जरूरत है. इसी आधार पर निगम जमीन चिह्नित करेगा. 

जरूरत के हिसाब से बनेगा वेंडर मार्केट

दुकानदारों की संख्या के अनुसार अलग-अलग इलाकों में वेंडर मार्केट विकसित करने की तैयारी है. इसके लिए सरकारी अथवा निगम की उपलब्ध जमीन की तलाश की जायेगी. जमीन चिह्नित होने के बाद वहां बाजार विकसित करने की योजना बनेगी. दुकानदारों को निर्धारित स्थान देने की व्यवस्था होगी, ताकि उन्हें बार-बार हटाये जाने की समस्या से राहत मिल सके. 

यह भी पढ़ें : 

फुटपाथ खाली होंगे, दुकानदारों को ठिकाना मिलेगा

शहर के कई व्यस्त इलाकों में फुटपाथ पर दुकानें लगने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है. कई जगहों पर जाम तक लग जाता है. निगम की प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने पर दुकानदारों को कारोबार के लिए तय जगह मिलेगी और फुटपाथ खाली होंगे. इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी. 

रांची की मेयर रोशनी खलखो ने कहा 

फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करना हमारी पहली प्राथमिकता है. इसीलिए हर वाडों में कैंप लगाकर इनकी संख्या जांची जायेगी. एक बार संख्या का पता होगा तो इनके लिए विकास योजना को धरातल पर उतारने में सुविधा होगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *