mithilani

IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 11,403 क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है. अप्लाई करने से पहले सारी डिटेल देख लें.

IBPS Clerk Recruitment 2026: अगर आप बैंक की नौकरी करना चाहते हैं तो आज ही IBPS की भर्ती के लिए अप्लाई कर लें. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर भर्ती निकाली थी. आज इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है. इच्छुक कैंडिडेट्स IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर लें.

IBPS क्लर्क भर्ती की लास्ट डेट

इवेंटतारीख
आवेदन शुरू1 अगस्त 2026
आवेदन की लास्ट डेट21 अगस्त 2026
फीस भुगतान की लास्ट डेट21 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन की लास्ट डेट21 अगस्त 2026
प्रीलिम्स परीक्षा10 और 11 अक्टूबर 2026
मेन्स परीक्षा27 दिसंबर 2026

IBPS भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा 1 अगस्त 2026 के अनुसार 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस – 850 रुपये
  • एससी / एसटी / PwBD – 175 रुपये

IBPS के लिए चयन प्रक्रिया

IBPS Clerk भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देशभर के सहभागी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में की जाएगी.

IBSP क्लर्क भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • साइन (Signature)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे लास्ट समय में वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

कैसे करें IBPS क्लर्क भर्ती के लिए अप्लाई?

  • IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन पत्र भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
  • आवेदन का प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *