Mithilani

रिलायंस जियो ने अपनी JioPC क्लाउड सर्विस को सभी इंटरनेट यूजर्स के लिए लॉन्च किया. अब ₹1,000 के शुरुआती प्लान में 8 साल पुराने कंप्यूटर को बनाएं सुपरफास्ट और AI-रेडी.

अगर आपका पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप काम करते समय बार-बार हैंग हो रहा है या काफी धीमा चल रहा है, तो आपको नया कंप्यूटर खरीदने पर भारी-भरकम पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. रिलायंस जियो ने अपनी खास क्लाउड सर्विस JioPC को अब देश के सभी इंटरनेट यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है. इस इनोवेटिव क्लाउड टेक्नोलॉजी की मदद से आप अपने पुराने से पुराने सिस्टम में बिना नया हार्डवेयर जोड़े या खोले सीधे क्लाउड के जरिए 16GB तक RAM और 1TB तक की स्टोरेज क्षमता हासिल कर सकते हैं.

सभी नेटवर्क यूजर्स के लिए खुली सर्विस: 5 मिनट में होगा एक्टिव

पहले यह सर्विस केवल जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के रूप में पेश कर दिया है. यानी आपका इंटरनेट कनेक्शन चाहे किसी भी टेलीकॉम कंपनी या ब्रॉडबैंड प्रदाता का हो, आप JioPC की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इसे बिना किसी डेटा ट्रांसफर या हार्डवेयर में बदलाव किए महज 5 मिनट से भी कम समय में सेटअप और एक्टिव किया जा सकता है.

पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप बनेंगे और भी पावरफुल, JioPC देगा 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज / फोटो आरआईएल की
पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप बनेंगे और भी पावरफुल, JioPC देगा 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज / फोटो आरआईएल की

8 साल पुराना पीसी भी बनेगा AI-रेडी

जियो के अनुसार, यह टेक्नोलॉजी 8 साल पुराने सुस्त पड़े कंप्यूटर को भी आज के आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले ऐप्स और भारी सॉफ्टवेयर चलाने के काबिल बना देती है. सारा हैवी प्रोसेसिंग वर्क और स्टोरेज का काम यूजर्स के लोकल कंप्यूटर के बजाय जियो के सुरक्षित क्लाउड सर्वर पर होता है. इससे धीमे सिस्टम को भी झटपट हाई-परफॉर्मेंस मशीन में बदला जा सकता है.

JioPC के प्लान्स और कीमतें

कंपनी ने इस सर्विस को काफी किफायती बजट में पेश किया है और सभी प्लान्स पर टैक्स (GST) पहले से शामिल है:

JioPC को दो Configurations में पेश किया गया है. Standard JioPC में 8GB RAM और 500GB Storage मिलता है, जबकि JioPC Ultra में 16GB RAM और 1TB Storage दिया गया है.

PlanValidityRAMStoragePrice
JioPC2 महीने8GB500GB₹1,000
JioPC Ultra2 महीने16GB1TB₹1,200
JioPC10+2 महीने8GB500GB₹4,000
JioPC Ultra5 महीने16GB1TB₹2,500
JioPC10+2 महीने8GB500GB₹2,000
JioPC Ultra10+2 महीने16GB1TB₹5,000

सभी कीमतों में GST शामिल है. Jio के मुताबिक, यूजर्स इसकी Subscription लेकर पांच मिनट से भी कम समय में Service Activate कर सकते हैं.

इंटरनेट कनेक्शन की रहेगी मुख्य आवश्यकता

चूंकि यह पूरी सर्विस पूरी तरह से क्लाउड कंप्यूटिंग पर काम करती है, इसलिए इसे बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए एक स्थिर और तेज इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है. अगर आपके पास एक भरोसेमंद ब्रॉडबैंड या हाई-स्पीड 4G/5G मोबाइल डेटा कनेक्शन है, तो आप आसानी से इस सर्विस का आनंद ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *