Mithilani

Darjeeling Toy Train Special Services Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा 2026 में दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) शुरू कर रहा है विशेष टॉय ट्रेन ‘रेड पांडा’ और ‘मुक्तधारा’. जानें किराया और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी.

Darjeeling Toy Train Special Services Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर में शामिल दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए 1 अक्टूबर से विशेष टॉय ट्रेन भ्रमण सेवाएं शुरू करने जा रहा है. विशेष सेवाओं में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देते हुए शुरू की जा रही ‘मुक्तधारा’ और भाप इंजन से चलने वाली ‘रेड पांडा’ टॉय ट्रेन मुख्य आकर्षण होंगी.

विशेष टॉय ट्रेन सेवाओं का ब्योरा और प्रस्तावित किराया

DHR की अधिकारी प्रतीक्षा छेत्री ने बताया कि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली इन विशेष टूरिस्ट सेवाओं का उद्देश्य पर्यटकों को दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक रेलवे का अनूठा अनुभव प्रदान करना है.

दुर्गा पूजा स्पेशल टॉय ट्रेन का जानें रूट और किराया

ट्रेन सेवा का नामरूट (मार्ग)इंजन का प्रकारसेवा का प्रकारप्रस्तावित किराया (प्रति यात्री)
दार्जिलिंग-घूम जॉयराइडदार्जिलिंग ↔ घूमडीजल इंजन4 एकतरफा यात्राएं₹800
रेड पांडा (Red Panda)कुरसियांग ↔ महानदीस्टीम (भाप) इंजन2 दोतरफा (Round Trips)₹1,530
मुक्तधारा (Muktadhara)कुरसियांग ↔ महानदीडीजल इंजन2 दोतरफा (Round Trips)₹1,030

रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़ा है ‘मुक्तधारा’ का नाता

करिसयोंग और महानदी के बीच शुरू हो रही ‘मुक्तधारा’ सेवा रवींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध रचना से प्रेरित है. कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की कालजयी कविता ‘मुक्तधारा’ इस क्षेत्र से होकर बहने वाली खूबसूरत पगलाझोरा जलधारा से प्रभावित होकर लिखी गयी थी. पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि दुर्गा पूजा के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटक इस अनूठी विरासत और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में पहुंचेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *