Rishika Singh Chandel : बिहार की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल, जो टीवी शो ‘नई सोच’ में दामिनी के किरदार से मशहूर हुईं, अब फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. जानें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी.

Rishika Singh Chandel : बिहार की बेटी और अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल अब छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. टीवी शो ‘नई सोच’ में दामिनी के किरदार से पहचान बनाने वाली ऋषिका फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी. फिल्म का पोस्टर और टीजर 7 अगस्त को लॉन्च किया गया. इसके साथ ही ऋषिका के फैंस की नजर अब फिल्म की रिलीज पर टिक गयी है.

टीवी की ‘दामिनी’ से मिली पहचान

ऋषिका सिंह चंदेल ने टेलीविजन की दुनिया में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर अपनी पहचान बनाई. चर्चित शो ‘नई सोच’ में उन्होंने दामिनी का मुख्य किरदार निभाया. इस भूमिका ने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई और उनके अभिनय को अलग पहचान मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *