मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में पहली बार कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। राज्य सरकार के निर्णय के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में खराब मौसम के कारण निर्धारित समय से देरी हुई। करीब साढ़े आठ बजे हरिसभा चौक, रामदयालु, बाबा गरीबनाथ मंदिर, साहू पोखर और जिला स्कूल के पास कांवरियों पर पुष्पवर्षा की गई।

पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने की परंपरा कई दशकों पुरानी है। कांवरिया मार्ग पर जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों और सेवा दलों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन की माइकिंग के जरिए कांवरियों को हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जानकारी भी दी गई।

बिहार में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का यह पहला आयोजन बताया गया। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में कांवर यात्रा के दौरान इस तरह की पुष्पवर्षा पहले से होती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *