mithilani

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंता ककरघट्टी में मंगलवार को एक रोमांचक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी ज्ञान की चमक बिखेरी.

Madhubani News: खजौली प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंता ककरघट्टी में मंगलवार को प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रधानाध्यापक सतीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

Khajauli News: अलग-अलग कक्षाओं में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का जवाब देकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे.

मेधावी बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ सिमरन आजाद एवं सरपंच रामानंद ठाकुर ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया. सम्मान मिलने के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

कक्षा वार इन विद्यार्थियों ने हासिल किए प्रमुख स्थान

कक्षा पहली में अमन कुमार प्रथम, विनायक कुमार द्वितीय और रौशन कुमार तृतीय रहे. कक्षा दूसरी में मोहित कुमार ने प्रथम, ऋषभ कुमार ने द्वितीय और करीना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

कक्षा तीसरी में प्रियांशु कुमार प्रथम, सलोनी कुमारी द्वितीय और आयुषी कुमारी तृतीय रहीं. कक्षा चौथी में साक्षी झा प्रथम, रुपेश कुमार द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय रहे.

कक्षा पांचवीं में प्रियांशु कुमारी प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय और अनुष्का कुमारी तृतीय रहीं. कक्षा छठी में आलोक कुमार प्रथम, आलोक कुमार द्वितीय और रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं कक्षा आठवीं में प्रियांशु राज प्रथम, आसमीना खातून द्वितीय और पायल कुमारी तृतीय रहीं.

प्रतियोगिता से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास : प्रमुख

प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है. प्रतिभावान बच्चों को उचित मंच और सम्मान मिलने से उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है.

अधिकारियों ने विद्यालय की पहल की सराहना की

बीडीओ चंदन कुमार ने कहा कि विद्यालय में ऐसी गतिविधियों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलती है. वहीं सीओ सिमरन आजाद ने प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने की पहल की सराहना की.

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुकांत प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ता है और उनमें आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है.

शिक्षक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर सरपंच रामानंद ठाकुर, प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश कुमार, शिक्षक रंजीत कुमार यादव, अर्जुन दास, मो. तनवीर असरफ, दुर्गी कुमारी, सुनीता देवी, संतोष कुमार, मो. महफूज, मो. कमालुद्दीन और आमना खातून सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *